फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The event organizer was taken hostage in the lodge and robbed

इवेंट ऑर्गेनाइजर को लॉज में बंधक बनाकर लूटा

Fri, 11 Mar 2022 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
The event organizer was taken hostage in the lodge and robbed
फैशन शो के इवेंट आर्गेनाइज कराने वाले व्यक्ति को दो लोगों ने हरकी पैड़ी के निकट लॉज में बुलाकर तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर लूटपाट कर ली। उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो भी बनाई और उसे कमरे में बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कनखल थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाले व्यक्ति फैशन शो के इवेंट ऑर्गेनाइज कराते हैं। इवेंट ऑर्गेनाइजर को नगर कोतवाली क्षेत्र के हरकी पैड़ी क्षेत्र में स्थित एक नामी लॉज में दो लोगों ने फोन पर एक कार्यक्रम आयोजित करने की बात करने के लिए बुलाया। पीड़ित का आरोप है की वहां दोनों आरोपियों ने तमंचे के बल पर कमरे में बंधक बनाकर पहले तो उसका मोबाइल, एटीएम कार्ड, व कुछ नकदी लूटी, जिसके बाद उसे डरा धमकाकर उसके कपड़े उतरवाए। उसका मोबाइल से नग्न वीडियो बनाया।
विज्ञापन

आरोपी जाते समय उससे उसके एटीएम का पासवर्ड पूछ गए और जाते समय उसकी स्कूटी भी साथ ले गए। उन्होंने धमकी दी की यदि किसी को इसकी शिकायत की तो उसका वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद आरोपी इवेंट ऑर्गेनाइजर को कमरे में बंद कर फरार हो गए। लूट जाने के बाद किसी तरह उक्त व्यक्ति ने आपबीती लॉज के कर्मचारियों को बताई, जिसके बाद उसे कपड़े दिलाए गए और इसके बाद उसने हरकी पैड़ी चौकी पहुंचकर उसने पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया। पीड़ित ने पुलिस को इस मामले में शिकायत दी है। नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि शिकायत के बाद मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल खोल सकता था राज
आरोपी जाते समय पीड़ित का मोबाइल भी साथ ले गए। पीड़ित को अपना मोबाइल नंबर भी याद नहीं है। पीड़ित ने अपना मोबाइल नंबर भी अपने फोन में ही सेव किया हुआ था। वहीं पुलिस आरोपियों की धरपकड़ और सच्चाई का पता लगाने के लिए लॉज संचालक से पूछताछ कर रही है ताकि वास्तविकता का पता लगाया जा सकें।

बिना आईडी के दे दिया कमरा
लॉज संचालक ने आरोपियों को बिना आईडी लिए या चेक कराये ही कमरा दे दिया। लॉज के रजिस्टर में सिर्फ एक आरोपी का आधार नंबर ही लिखा है। अब पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed