फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The doctor got into his car burned

अपनी कार में जला हुआ मिला डाक्टर

Wed, 01 Jun 2016 12:08 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 01 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
The doctor got into his car burned
कार में जला मिला डाक्टर - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे से सटी गंगनहर पटरी पर मंगलवार सुबह डा. अनिल कुमार तोमर (28) अपनी टाटा सफारी स्ट्रोम कार में पूरी तरह से जले हुए मिले। कार भी पूरी तरह से जल चुकी थी। वे ज्वालापुर के शंकर आश्रम तिराहे के पास सेराजेम नाम से फिजियोथैरेपी सेंटर चलाते थे। हाई प्रोफाइल वारदात की गुत्थी सुलझाने में बहादराबाद पुलिस एसओजी जुटी हुई है।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब पौने आठ बजे भेल तिराहे पर तैनात चेतक सवार पुलिस कर्मियों को एक राहगीर ने सूचना दी कि रानीपुर झाल पुल से नीचे उतरकर गंगनहर पटरी पर एक कार जली हुई है। घटना की सूचना मिलने पर एसओ महेश जोशी घटनास्थल पर पहुंचे। पूरी जल चुकी सफेद रंग की टाटा सफारी स्ट्रोम कार के अंदर का दृश्य देखकर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। ड्राइविंग सीट के बगल वाली सीट में एक पुरुष का जला हुआ कंकाल था। केवल हड्डियां ही बची थी और खोपड़ी दिखाई दे रही थी। हाथ पर एक कड़ा था। सूचना मिलते ही एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर, सीओ सदर जेपी जुयाल भी मौके पर पहुुंच गए। बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्कवॉयड भी बुलाया गया। पुलिस अभी पता ही लगवा रही थी कि बहादराबाद थाने पहुंचे रघुनाथ रेजीडेंसी अपार्टमेंट के रहने वाले डाक्टर अरुण कुमार तोमर ने बताया कि उनका भाई अनिल तोमर सोमवार शाम से लापता है। पुलिस डाक्टर अरुण कुमार को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। अरुण ने कार में मिले अवशेष में फंसे कड़े को देखकर पहचान अपने बडे़ भाई डा. अनिल कुमार तोमर के रुप में की।  बताया कि उसका भाई सोमवार से लापता था और उसका शंकर आश्रम तिराहे के पास फिजियोथैरेपी सेंटर हैं। एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि परिवार मूल रुप से मध्यप्रदेश के गांव बाबरी थाना सिदोनिया जिला मुरैना के रहने वाले हैं। करीब छह सात साल पूर्व वे  यहां आकर बस गए थे और जबकि छोटा भाई डेढ़ वर्ष पूर्व ही आया था। छोटे भाई ने रुड़की में भी फिजियोथैरेपी  सेंटर खोला हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पत्नी व भाई से भी पूछताछ कर रहे है। अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed