Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar News Daughter-in-law doing theft with Lover in her in-laws house

Haridwar: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दिया ऐसा काम, ससुराल वालों के उड़े होश, पुलिस तक पहुंचा मामला

Fri, 23 May 2025 09:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 23 May 2025 09:45 PM IST
सार

तस्लीम पुत्र बशीर ने बुधवार को शिकायत दी थी कि 16 मई को उनकी पत्नी, बच्चे सहारनपुर शादी में गए थे। 18 मई की सुबह वह घर ताला लगाकर दुकान पर चले गए। वापस लौटे तो कमरे में रखे संदूक का ताला टूटा हुआ था और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे।

विज्ञापन
Haridwar News Daughter-in-law doing theft with Lover in her in-laws house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बहू ने अपने ही ससुराल में प्रेमी के साथ मिलकर चोरी की साजिश रच दी। ससुरालियों के शादी में जाने के बाद घर में रखे लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी किए गए जेवर बरामद कर लिए हैं। आरोपी महिला हत्थे नहीं चढ़ पाई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ग्राम दादूपुर गोबिंदपुर निवासी तस्लीम पुत्र बशीर ने बुधवार को शिकायत दी थी कि 16 मई को उनकी पत्नी, बच्चे सहारनपुर शादी में गए थे। 18 मई की सुबह वह घर ताला लगाकर दुकान पर चले गए। वापस लौटे तो कमरे में रखे संदूक का ताला टूटा हुआ था और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। उन्होंने अपनी बहू सादिया और उसके प्रेमी मुदस्सिर पर चोरी का शक जताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर बहादराबाद जाने वाली गंगनहर की पुलिया रेगुलेटर पुल से आरोपी मुदस्सिर निवासी मेहरबान वाली गली ग्राम दादूपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


नशे को लेकर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान...माउथ एनालाइजर से हो रही जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चार हार, एक जोड़ी कान की लटकन, दो अंगूठियां, चार जोड़ी सोने के टाॅप्स, तीन जोड़ी बाली, तीन नोज पिन, एक जोड़ी कंगन, तीन जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछवा, दो मंगल सूत्र, छह अंगूठी, नौ बिछुवे, एक जोड़ी चांदी के कुंडल व एक चांदी का सिक्का बरामद हुआ है। फरार महिला सादिया की तलाश की जा रही है।

ससुराल से चोरी कराकर प्रेमी से शादी करने की थी योजना
कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी मुदस्सिर ने पूछताछ में बताया कि उसका सादिया से प्रेम-प्रसंग है। सादिया का अपने पति से विवाद चल रहा है। वह पति से अलग रह रही है। सादिया ने ही उसे ग्राम दादूपुर स्थित ससुराल में एक कमरे के अंदर रखे संदूक में काफी जेवरात होने की बात बताई थी। उसने कहा था कि जेवरात चोरी करने के बाद भागकर शादी कर लेंगे। इस योजना के बाद उसने सादिया के कहने पर 18 मई को ससुराल में कब्रिस्तान के रास्ते से आकर दीवार फांदते हुए ताला तोड़कर अंदर घुसा था और जेवरात चोरी कर भाग गया था। बृहस्पतिवार को चोरी के आभूषण बैग में छिपाकर बेचने के लि कलियर जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed