फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The criminal caught in the encounter had taken refuge

Haridwar News: डेढ़ साल तक केरल में छिपा रहा बदमाश, भाई से मिलने जा रहा था जेल

Mon, 12 Feb 2024 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
The criminal caught in the encounter had taken refuge
Iचोर रास्तों से सुद्धोवाला जेल अपने भाई से मिलने जा रहा था बदमाश
विज्ञापन

I

Iन्यायालय के आदेश पर भेजा गया 14 दिन की न्यायिक हिरासत मेंI





मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश ने अपहरण के मुकदमे के बाद डेढ़ साल तक केरल में पनाह ली थी। उसके बाद वह घर लौट आया। अब वह अपने भाई से मिलने जेल जा रहा था कि रास्ते में पुलिस से मुठभेड़ हो गई जिसमें पकड़ा गया। बदमाश को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

रानीपोखरी पुलिस शनिवार रात को थानो-भोगपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार बदमाश को रुकने का इशारा किया तो वह भोगपुर की ओर जाने लगा। वहां वह एक पेड़ के पास रुका और इसकी आड़ लेकर पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किए तो एक गोली उसके पैर में लगी। पुलिस ने उसे जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश ने अपना नाम मुस्तकीम निवासी ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद बताया। पता चला कि उसके खिलाफ थाना पटेलनगर में 2021 में एक नाबालिग का अपहरण करने और दो लाख रुपये की फिरौती मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


इस मामले में उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, वह फरार चल रहा था। मुस्तकीम पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। मुकदमे के बाद वह केरल चला गया था। डेढ़ साल तक वहां रहा और कुछ दिन पहले मुरादाबाद आया। अब वह अपने भाई से मिलने के लिए सुद्धोवाला जेल जा रहा था। इसी बीच उसकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed