फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The contract workers on collective vacation

सामूहिक अवकाश पर गए संविदा कर्मी

Sat, 06 Aug 2016 12:15 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sat, 06 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारी नियमितिकरण की मांग को लेकर सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। संविदा कर्मचारियों के काम नहीं करने से सरकारी अस्पतालों में कामकाज प्रभावित हुआ। कर्मचारियों ने अपनी मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

शुक्रवार को एनएचएम के संविदा कर्मी सामूहिक अवकाश पर चले गए। एक सूत्री मांग नियमितिकरण पूरी न होने पर उन्होंने आक्रोश जताते हुए यह निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष  आशुतोष भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मियों को  नियमित करने की घोषणा की थी, लेकिन उनके वादे के अनुुरूप कोई भी सकारात्मक  कार्रवाई नहीं की जा रही है।  जिसके चलते हुए अनिश्चितकालीन सामूहिक रूप से अवकाश पर जाने का निर्णय लिया।  इस मौके पर आशीष काला, डा. मनवीर,  डा. हेमंत, डा. विनय, डा. प्रियंका, डा. दीपा, सोनू, सुमित, महिपाल, अनिल, कुलदीप,  आशीष, रामकेश, संजीव, मदन, मनोज, चंद्रमोहन, रविंद्र, शिवानी, मैरी,  दिवांशु, संजय, अमित आदि शामिल हुए। रुड़की, लक्सर, मंगलौर, भगवानपुर, बहादराबाद के सभी केंद्रों के एनएचएम संविदा कर्मियों के अवकाश पर जाने पर कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed