फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The college staff sat on a dharna for the fourth day due to non-payment of salary

तनख्वाह न मिलने से चौथे दिन भी धरने पर बैठा महाविद्यालय का स्टाफ

Thu, 23 Jul 2020 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
The college staff sat on a dharna for the fourth day due to non-payment of salary
गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर के कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर प्रबंध समिति के खिलाफ धरना चौथे दिन भी जारी रखा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक वेतन नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन करते हुए ओमपाल सिंह ने कहा कि संस्था में कर्मचारियों के वेतन आहरण के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने 30 मार्च 2020 को संस्कृत शिक्षा हरिद्वार के सहायक निदेशक भूपेंद्र सिंह को संस्था का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया था, लेकिन भूपेंद्र सिंह द्वारा केवल 8 संस्कृत शिक्षकों का ही वेतन आहरण किया जा रहा है। अन्य कर्मचारियों के लिए कहा जा रहा है कि उनके वेतन आहरण के लिए उन्हें अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों के लिए एक जैसी व्यवस्था करते हुए उनके भी वेतन दिलाए जारी किए जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गुरुकुल प्रशासन या जिला प्रशासन मांगों पर विचार नहीं करता है तो हमें भूख हड़ताल पर बैठना पड़ेगा। धरने पर हरिप्रसाद यादव, राकेश कुमार शर्मा, आशीष सैनी, रूपचंद, जगदीश चंद्र पांडे, सुरेश पाल, ममता, असीम कुमार, सुरेश चंद्र पंत, देवकीनंदन शर्मा, गोपी रमण झा, प्रभात कुमार, अभिषेक चौहान, सचिन चौहान, राकेश कुमार, पूर्ण सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed