फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The body of a young man was found hanging from a tree near Labor Chowk

Haridwar News: लेबर चौक के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Sun, 16 Mar 2025 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a tree near Labor Chowk
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह पेड़ पर एक शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या करना सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे राहगीरों ने एकम्स कंपनी से समीप लेबर चौक पर सड़क किनारे एक पेड़ पर फंदे पर एक व्यक्ति का शव लटका देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा गया। तलाशी लेने पर कपड़ों से कोई ऐसी चीज बरामद नहीं हो पाई, जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन

आसपास के लोगों को बुलाकर भी शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल मोर्चरी में भिजवा दिया। मृतक ने ब्राउन रंग की पैंट और चेक की शर्ट पहनी हुई है। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि करीब 30 वर्षीय मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। संभवत: फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed