{"_id":"5862a8994f1c1bec14eecb0a","slug":"the-arrest-of-an-accused-in-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीकांड में एक आरोपी की गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलीकांड में एक आरोपी की गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली की महिला नोरिन मलिक के साथ हुए गोलीकांड में स्थानीय पुलिस ने एक आरोपी को दिल्ली से ही गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
सितंबर में दिल्ली के डेरावाल नगर की रहने वाली महिला नोरिन मलिक जब रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर अपने भाई को छोड़कर पतंजलि लौट रही थी तब बहादराबाद हाईवे पर उनकी कार को एक कार ने ओवरटेक कर रोक लिया था। आरोप था कि कार सवार लोगों में से दो कार के अंदर घुसकर बैठ गए थे। वे जबरन उससे कोरे कागजात पर हस्ताक्षर करा रहे थे। विरोध करने पर बाहर खड़े दो युवकों में से एक ने उस पर गोली चला दी थी और उसके चालक सतपाल को भी गोली मारी थी। महिला ने बताया था कि उनके शिक्षण संस्थान है और उसी की संपत्ति को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चला आ रहा है। इस संबंध में महिला के पुत्र प्रेमलाल ने मुकदमा दर्ज कराया था। घटना की विवेचना कर रहे गंगनहर कोतवाली के एसएसआई देवराज शर्मा ने दिल्ली में छापा मारकर एक आरोपी रमन चावला पुत्र रतनलाल निवासी ईस्ट कैलाश अमर कालोनी नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन आरोपी अभी भी पकड़ से ही बाहर है। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि एक आरोपी की शिनाख्त मनोज के रुप में हुई है जबकि दो अन्य की नहीं हो पाई है।