{"_id":"67f2cb9928077b63e006a3f4","slug":"the-administration-demolished-the-tomb-built-near-harilok-tiraha-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-131198-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हरिलोक तिराहे के पास बनी मजार को प्रशासन ने किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हरिलोक तिराहे के पास बनी मजार को प्रशासन ने किया ध्वस्त
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला प्रशासन की टीम ने सुमननगर के बाद अब ज्वालापुर में सराय रोड पर हरिलोक तिराहे के पास बनी मजार को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का दावा है कि उत्तराखंड सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई मजार को हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन खुद न हटाने पर अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
वहीं, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जाहिर की और इसे एकतरफा कार्रवाई भी बताया गया। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हरिलोक तिराहे के पास सराय रोड पर एक मजार बनी हुई थी। मजार को हटाने के लिए रविवार सुबह ही जिला प्रशासन की टीम और पुलिस-पीएसी हरिलोक तिराहे पर पहुंच गई। सराय की तरफ जाने और इधर आने वाले यातायात को रोकने के लिए दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई। इसके बाद प्रशासन की टीम ने मजार को हटाने की कार्रवाई शुरू की। कुछ ही देर में जेसीबी के जरिये मजार को ध्वस्त कर दिया गया।
मजार को तोड़ने के बाद टीम ने मलबे को भी वहां से हटा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रखी गई। वीडियो-फोटोग्राफी भी करने की किसी को अनुमति नहीं थी। प्रशासन की कार्रवाई करने के बाद लौटने पर लोगों को कार्रवाई का पता चल सका। सुबह ही कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जिससे मौके पर भीड़ न जुट पाए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पिछले 10 दिन पहले सुमननगर में की थी कार्रवाई
जिला प्रशासन की टीम ने 10 दिन पहले सुमननगर में पथरी रोह के पास बनी मजार को ध्वस्त कर दिया था। इससे पहले ज्वालापुर आर्यनगर चौक के पास भी मजार को ध्वस्त किया गया था। लगातार हो रही कार्रवाई से मुस्लिम समाज के लोग सवाल उठा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला
एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रतिलिपि अपलोड की। उसने लिखा कि सुप्रीम कोर्ट ने सड़क, सरकारी जमीन से अतिक्रमण, धार्मिक स्थल हटाने के आदेश दिए थे। मगर, प्रशासन केवल एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। कई अन्य लोगों ने भी पोस्ट अपलोड कर सवाल उठाए। अन्य धार्मिक स्थलों के सरकारी जमीनों पर बने होने के फोटो-वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाले।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एसडीएम बोले, मजार हटाने के लिए दिया था पर्याप्त समय
एसडीएम अजयवीर सिंह ने बताया कि सराय क्षेत्र में उत्तराखंड सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध धार्मिक संरचना मजार के रूप में बनी हुई थी। जिसे हटाने के लिए नोटिस जारी करते हुए पर्याप्त समय दिया गया था। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर ध्वस्तीकरण करने की कार्रवाई की गई है। हरिद्वार में अभी तक 10 से अधिक अवैध धार्मिक स्ट्रक्चरों को तोड़ा जा चुका है। अभी भी कई धार्मिक स्ट्रक्चर बाकी हैं, जिन पर कार्रवाई की जा सकती है।