फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The action resulted in NRHM scam

एनआरएचएम घोटाले में क्या हुई कार्रवाई

Sat, 03 Sep 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 03 Sep 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
 केंद्रीय मुख्य सूचना आयुक्त ने सूबे के मुख्य सचिव से बहुचर्चित एनआरएचएम दवा घोटाला प्रकरण में सीबीआई जांच प्रक्रिया की अब तक की गई कार्रवाई (एक्शनटेकन) की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


एनआरएचएम दवा घोटाले का यह प्रकरण तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के कार्यकाल का है। केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य लाभ के लिए 600 करोड़ आवंटित किए थे। दवाओं की खरीद में भ्रष्टाचार किया गया था और लाखों रुपये मूल्य की दवाइयों को एक्सपायर होने दिया गया। बाद में ड्रगवेयर हाउस रुड़की से जंगल व नालों फिंकवा दिया गया था। अमर उजाला ने एक्सपायर दवा घोटाले को उजागर किया था।
विज्ञापन



सुभाष घाट हरिद्वार निवासी रमेश चंद्र शर्मा ने सूचना अधिकार के माध्यम से दवा घोटाले को उठाया था। तत्कालीन राज्य सूचना आयुक्त अनिल कुमार शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से वांछित सूचनाएं नहीं देने और भ्रष्टाचार होना मानते हुए सीबीआई से जांच कराने के आदेश पारित किए थे। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी 11 अप्रैल 2014 ने सीबीआई जांच के दे दिए थे और गृह विभाग ने 29 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी कर दिया था, किंतु भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों ने सीबीआई जांच का दबाए रखने के लिए अब मुकदमा दर्ज नहीं किया है। शर्मा का कहना है कि जब तक पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज नहीं होगा तब तक सीबीआई जांच शुरू नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। रमेश चंद्र शर्मा ने इस घोटाले पर कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा था।  द्वितीय अपील में केंद्रीय मुख्य सूचना आयुक्त राधाकृष्णा माथुर ने 21 जुलाई को पारित अपने आदेश में दवा घोटाला की जांच सीबीआई से कराने के 9 जुलाई 2014 के आदेश पर मुख्य सचिव उत्तराखंड से 30 दिन के अंदर एक्शनटेकन रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed