{"_id":"575ef9d14f1c1bc34d11b9d5","slug":"the-accidental-death-of-elderly-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा के बुजुर्ग की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा के बुजुर्ग की दुर्घटना में मौत
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। बेटे और बहू के साथ मेाटरसाइकिल पर सवार होकर पिरान कलियर जा रहे अमरोहा के एक बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि बहू बेटा घायल हो गए। जिलाधिकारी के आदेश के बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अमरोहा के गांव डिडोली पायली कलां के रहने वाले असगर मियां (70) सोमवार सुबह अपने बेटे और बहू के साथ पिरान कलियर रिश्तेदारी में जा रहे थे। मोटरसाइकिल बेटा चला रहा था। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर कनखल क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ऑटो ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। तीनों लोग सड़क पर गिर गए। असगर मियां की मौत हो गई जबकि बहू-बेटा घायल हो गए। पुलिस ने आटो को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन