{"_id":"637bc113e32b117a472fab3e","slug":"ten-year-old-girl-student-made-accused-by-the-police-haridwar-news-drn428810489","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 वर्ष की छात्रा को पुलिस ने बनाया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 वर्ष की छात्रा को पुलिस ने बनाया आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में भगत सिंह चौक से सटे भूतावाला बाग में पिछले दिनों गाड़ी खड़ी करने को लेकर रिटायर दारोगा और पड़ोसी के बीच हुए विवाद में क्रॉस मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने दस साल की छात्रा को भी आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज कर दिया।
बीते 15 नवंबर को उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त उप निरीक्षक विजय सिंह और पड़ोसी बुजुर्ग महिला उषा देवी के परिवार के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि रिटायर एसआई की शिकायत पर पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई कर एससी एसटी एक्ट समेत गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया। दारोगा की तरफ से दर्ज मुकदमे में दो नाबालिग छात्रा भी नामजद है। जिसमें एक 10 साल की छात्रा है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि एक पक्ष की बात सुनकर ही कार्रवाई की गई है।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार का कहना है कि तहरीर के आधार पर नामजद किया जाता है। रिटायर दारोगा की ओर से शिकायत के आधार पर नामजद किया गया था। इस पूरे मामले की जांच सीओ सदर कर रहे हैं।