फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'Telecom and computer revolution was the gift of Rajiv Gandhi'

‘दूर संचार और कंप्यूटर क्रांति राजीव गांधी की देन’

Fri, 20 Aug 2021 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
'Telecom and computer revolution was the gift of Rajiv Gandhi'
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर विचार गोष्ठी में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी। - फोटो : HARIDWAR
कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारत में दूर संचार और कंप्यूटर की क्षेत्र में जो काम हुआ उसका श्रेय राजीव गांधी को जाता है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी सोच के नेता थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक कुमार ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने समय में संविधान के 73 वें और 74 वें धारा का संशोधन करके बहुत बड़ी उपलब्धि कायम की थी। उन्होंने देश में खाद्यान्न समस्या को लेकर कहा था कि वो देश को एक दिन आत्मनिर्भर बना देंगे। उन्होंने काफी हद तक ये करके भी दिखाया। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने कार्यालय में नई सोच के साथ काम किया।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि राजीव गांधी सभी पार्टियों के सांसदों से सलाह लेकर काम करते थे। आज संसद में विपक्ष को नगण्य कर दिया गया। संसद की गरिमा तारतार कर दी गई। बाबा भीमराव आंबेडकर की ओर से बनाए गए कानूनों को नकार कर अपने कानून बनाकर वंचित वर्ग का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि जब राजीव गांधी कंप्यूटर लेकर आए तो आरएसएस ने संसद से लेकर सड़कों पर हंगामा कर कंप्यूटर के खिलाफ प्रदर्शन किया, जबकि आज सभी विभाग और पूरा सिस्टम कंप्यूटर पर ही निर्भर है। इस मौके पर राजीव चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष रवि कश्यप, यशवंत सैनी, शैलेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, चौधरी बलजीत सिंह, राजबीर सिंह, जटाशंकर श्रीवास्तव, रवि बहादुर, कैलाश भट्ट, राजीव गौड़, नीलम शर्मा, मिथलेश गिल, वेदांत उपाध्याय, प्रकाश चंद्र भट्ट, सुनील कुमार सिंह, सत्येंद्र वशिष्ठ, जेपी सिंह, मनोज जाटव, ओमप्रकाश शर्मा, शरद शर्मा, सतेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
----------------
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार। अम्बरीष कुमार विचार मंच की ओर से देवपुरा मायापुर स्थित यूनियन भवन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा की। श्रमिक नेता मुरली मनोहर ने कहा कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद कुछ ही समय में देश को अग्रणी श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरुण बालियान, धर्मपाल सिंह, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, सोम त्यागी, हाजी इरफान अंसारी देवाशीष भट्टाचार्य, पार्षद इसरार सलमानी, शहाबुद्दीन अंसारी मौजूद रहे। संवाद

---------------
फलों का वितरण किया
हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर हरिद्वार महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश भाटी ने हरमिलाप चिकित्सालय में मरीजों को फल बांटे। इस मौके पर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि राजीव गांधी ने जिस प्रकार राष्ट्र निर्माण को एक नई गति एवं दिशा दी, वह सभी के लिए मिसाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed