फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Teenager's body found hanging in shelter home

आश्रय गृह में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

Wed, 25 May 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body found hanging in shelter home
रोशनाबाद स्थित आश्रम ग्रह में संदिग्ध परिस्थितियों में लटके मिले किशोरी के शव के बाद पूछताछ करत? - फोटो : HARIDWAR
बहादराबाद थाना क्षेत्र के गांव अतमलपुर बोंगला से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने देवबंद से बरामद करने के बाद कोर्ट में पेश कर रावली महदूद स्थित आश्रय गृह भेजा गया था। जहां पर बुधवार को किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक बहादराबाद थाना क्षेत्र के गांव अतमलपुर बोंगला निवासी वैशाली (17) 22 मई की शाम को अपने घर से लापता हो गए थी। किशोरी के भाई की शिकायत पर बहादराबाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। बहादराबाद पुलिस और परिजनों ने किशोरी को सहारनपुर जनपद के देवबंद से बरामद कर लिया था। किशोरी के घर जाने से इनकार के बाद उसे रावली महदूद के आश्रम गृह में भेज दिया गया था। बुधवार सुबह दस बजे किशोरी खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो शक होने पर कमरे में लगी जाली से अंदर झांक कर देखा तो आश्रय गृह संचालक हैरान रह गए। किशोरी छत की कुंडी में फंदा डालकर लटकी हुई थी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed