{"_id":"6ac263ab1ec1fe3daa0129a3","slug":"teenage-girl-jumps-from-flyover-dies-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-154920-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बहन के डांटने पर नाराज किशोरी फ्लाईओवर से कूदी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बहन के डांटने पर नाराज किशोरी फ्लाईओवर से कूदी, मौत
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र की शनिवार देर रात की घटना, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में बड़ी बहन की पढ़ाई को लेकर डांट लगाने से नाराज होकर एक 17 वर्षीय किशोरी फ्लाईओवर से नीचे कूद गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार की रात करीब नौ बजे की है। जब एक किशोरी खड़खड़ी चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी हिल बाईपास फ्लाईओवर पर पहुंच गई। उसने फ्लाईओवर से नीचे छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि किशोरी कक्षा 11 में पढ़ती थीं। शनिवार रात किशोरी की बड़ी बहन ने उसे पढ़ाई को लेकर डांटा था। इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गई थी। किशोरी के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में मां और चार बहनें हैं। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।