फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Teachers will earn pen to children to improve handwriting

कोरोना काल में बिगड़ी लिखाई को सुधारने के लिए चलेगा अभियान

Tue, 24 May 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Teachers will earn pen to children to improve handwriting
सरकारी स्कूलों में चाक, खड़िया, पाटी, स्लेट से लेकर बांस की कलम व निब वाला पेन बीते दिनों की बात हो चली है। पर कोरानाकाल ने आम से लेकर खास के जीवन में बहुत से चीजें बदल दी थी। इससे स्कूल और बच्चे भी अछूते नहीं रहे। स्कूलों में आफलाइन क्लास बंद हुई और आनलाइन शिक्षण शुरू करना पड़ा। इसके कई दुष्प्रभाव भी सामने आए हैं। सबसे ज्यादा बहुत असर हैंड राइटिंग पर पड़ा। इससे अभिभावकों के साथ शिक्षक व महकमे के अधिकारी चिंतित हैं। इसलिए बच्चों की राइटिंग सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से कलम और निबयुक्त पेन के प्रयोग पर जोर देने को कहा है। इसके लिए निर्देश भी जारी कर दिए गए।
विज्ञापन

दो साल तक कोरोना संक्रमण के कारण स्कूलों पर ताले लटके रहे। बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया गया। ऑनलाइन शिक्षण महज खानापूर्ति ही साबित हुआ। पहले साल साल बिना परीक्षा कराए ही बच्चों को अगली कक्षा में प्रवेश दिलाया गया। इससे बच्चे और लापरवाह हो गए। सरकारी स्कूलों के बच्चों में सबसे ज्यादा लापरवाही देखने को मिली। बच्चे लिखना पढ़ना तक भूल गए। आफलाइन स्कूल खुले तो कई बदलाव छात्रों के व्यवहार और पढ़ाई को लेकर देखने के लिए मिला। वह लंबे समय तक कक्षा में बैठना ही भूल गए। इससे शिक्षकों को पढ़ाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अब जब पूरी तरह से आफलाइन शिक्षण शुरू हुआ और अधिकारियों निरीक्षण किया तो पता चला कि छात्रों की हैंड राइटिंग एकदम बिगड़ गई। बच्चों के लिख शब्द भी पढ़ने में नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए विभाग की ओर से सुंदर पढ़ाई के साथ ही सुंदर लेखन पर भी अध्यापकों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता की ओर से समस्त प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों को आदेश जारी किए गए हैं कि वह बच्चों की हैंड राइटिंग सुधारने के लिए विशेेष कार्य करें। कहा गया है कि बच्चों की हैंड राइटिंग ठीक करने के लिए कलम या फिर निबयुक्त पेन से उन्हें अभ्यास कराया जाए।

कोरोना काल में लंबे समय तक स्कूल बंद रहने से बच्चों की हैंड राइटिंग पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। इससे जनपद के समस्त स्कूलों के अध्यापकों को छात्र-छात्राओं की हैंड राइटिंग सुधारने के लिए निर्देशित किया गया है।
- केके गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed