फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Tax evasion goods caught at tobacco seller

तंबाकू विक्रेता के गोदामों में जीएसटी टीम ने कर चोरी का माल पकड़ा

Fri, 25 Feb 2022 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Tax evasion goods caught at tobacco seller
तंबाकू विक्रेता के गोदामों पर छापेमारी करती जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स विभाग) की स्पेशल इन? - फोटो : HARIDWAR
जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स विभाग) की स्पेशल इंवेस्टिगेशन ब्रांच की टीम ने ज्वालापुर के मोहल्ला चौहानान में तंबाकू विक्रेता के तीन गोदामों पर छापा मारा। करीब 17 लाख रुपये का टैक्स चोरी का माल पकड़ा है। जिसमें सफल खैनी के 115 बैग जब्त कर अपने गोदाम में भिजवाए। दुकानदार से पांच मार्च तक का समय कागज दिखाने के लिए मांगा है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौहानान में दीपक सेठी का तंबाकू से संबंधित उत्पाद बेचने का कारोबार है। राज्य कर विभाग की ज्वाइंट कमिश्नर सुनीता पांडेय को पिछले काफी समय से बिना जीएसटी का मॉल दुकानदार की ओर से मंगाए जाने की सूचना मिली थी। जिसके चलते बृहस्पतिवार को भी सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर रातभर दुकानदार के गोदामों की रेकी की गई। इसके साथ ही सुबह जब गोदाम खुले तो ज्वाइंट कमिश्नर सुनीता पांडेय ने डिप्टी कमिश्नर कार्तिकेय वर्मा, असिस्टेंट कमिश्नर सुरेंद्र राणा व विनोद आर्य के साथ सुबह साढ़े नौ बजे से छापेे मारी शुरू कर दी। छापे मारी करीब साढ़े 12 बजे तक चली। इस दौरान दुकानदार के तीन गोदामों में रखे मॉल का सत्यापन किया गया। छापे मारी के दौरान सफल खैनी के 115 बैग टीम ने अपने कब्जे में लेते हुए उन्हें विभाग के गोदाम में भिजवा दिया। इसके साथ ही दुुकानदार से पांच मार्च तक का समय इस माल से संबंधित बिल दिखाने के लिए कहा गया है। ज्वाइंटर कमिश्नर सुनीता पांडेय ने बताया कि सफल खैनी का माल मुजफ्फरनगर से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed