{"_id":"ad963d4e8e757006f0b02d3cc69960ab","slug":"taking-her-book-selfi-in-ganges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी लेते गंगा में बही युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी लेते गंगा में बही युवती
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। जीजा के साथ घूमने आई साली सेल्फी लेने के चक्कर में गंगा के बहाव की चपेट में आ गई । मौके पर मौजूद शौकिया गोताखोरों ने युवती को बचा लिया। देर शाम तक पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
मेरठ के गांव गंगौल परतापुर निवासी राहुल कुमार अपनी साली के साथ हरिद्वार घूमने आया था। दोनों पिछले तीन दिन से रेलवे स्टेशन रोड के एक होटल में ठहरे थे। बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे के आस पास जीजा साली अलकनंदा घाट पर पहुंचे। गंगा घाट पर सेल्फी लेते वक्त साली गंगा में जा गिरी। जीजा ने शोर मचाया तो मौके पर मौजूद शौकिया गोताखोरों ने युवती को कुछ दूरी पर ही निकाल लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद पुलिस जीजा साली को कोतवाल ले आई। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि साली ने सेल्फी लेने की ही बात बताई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके यहां पहुंचने पर असल कहानी सामने आ सकेगी। जीजा मुजफ्फरनगर में प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन