फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Swami Sivananda continued austerity and Atmbodhanand

स्वामी शिवानंद और आत्मबोधानंद की तपस्या जारी

Sun, 13 Mar 2016 01:00 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 13 Mar 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। कुंभ क्षेत्र विस्तार की मांग को लेकर  मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती और उनके शिष्य आत्मबोधानंद सरस्वती की तपस्या शनिवार को भी जारी रही। स्वामी शिवानंद सरस्वती ने अपना मेडिकल परीक्षण नहीं कराया जबकि चिकित्सकों ने ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद सरस्वती के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी ने शनिवार को मातृसदन पहुंचकर स्वामी शिवानंद सरस्वती के संघर्ष का समर्थन किया।

विज्ञापन


 कुंभ क्षेत्र के विस्तार की मांग के समर्थन में ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद सरस्वती 15 फरवरी से और स्वामी शिवानंद 29 फरवरी से अनशन कर रहे हैं। स्वामी शिवानंद सरस्वती ने आरोप लगाया कि प्रशासन और सरकार मातृसदन को खत्म करने पर तुली हुई है। आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि मातृसदन के संघर्ष को समर्थन दिया वहीं मुख्यमंत्री हरीश रावत पर गंभीर आरोप लगाए। तिवारी ने कहा कि राज्य में माफियाराज चल रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत केवल हवाई घोषणाएं कर रहे हैं। अल्मोड़ा के नैनीसार में नियमों को ताक पर रखकर मुख्यमंत्री कीमती जमीन एक औद्योगिक घराने को लुटाने का प्रयास कर रहे हैं।  उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ 13 मार्च को देहरादून में परेड ग्राउंड में दिनभर धरना देने की भी घोषणा की। इस दौरान पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी, नेत्री रेखा धस्माना, नरेश मलासी और संजीव कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed