फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Swami Muktananda Brahmalin, founder member of Patanjali

पतंजलि के संस्थापक सदस्य स्वामी मुक्तानंद ब्रह्मलीन

Sat, 14 May 2022 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Swami Muktananda Brahmalin, founder member of Patanjali
स्वामी मुक्तानंद के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करते संत। - फोटो : HARIDWAR
पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और संस्थापक सदस्य स्वामी मुक्तानंद का शुक्रवार रात को दिल का दौरान पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को कनखल श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी चिता को योग गुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और अन्य साधु संतों ने मुखाग्नि दी। स्वामी मुक्तानंद के निधन पर बाबा रामदेव भावुक हुए और कहा कि मेरा जीवन उनके उपचारों से भरा है। उन्होंने हमें जो प्रेम और आशीष दिया वह कभी नहीं भुला सकते हैं। वह हमारे संरक्षक थे। सच्चे अर्थों में संन्यासी जीवन व्यतीत कर रहे थे।
विज्ञापन

66 वर्षीय स्वामी मुक्तानंद ने कनखल स्थित दिव्य योग मंदिर में शुक्रवार रात को अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही शनिवार सुबह से ही दिव्य योग मंदिर में साधु-संतों व उनके अनुयायियों का पहुंचना शुरू हो गया था। शाम चार बजे स्वामी मुक्तानंद की अंतिम यात्रा कनखल श्मशान घाट के लिए शुरू हुई। श्मशान घाट पर उनको याद करते हुए स्वामी संपूर्णानंद ने कहा कि वह कटु सत्य बोलते थे और विनम्रता से अपनी बात कहते थे। स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि उनका जीवन सादगीपूर्ण था और वे संतों के सच्चे प्रतिनिधि थे। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि उनका जीवन हम सबको प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वामी मुक्तानंद का चला जाना पतंजलि के लिए अपूरणीय क्षति है। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि वह पुरुषार्थ सेवा विनम्रता सद्भाव और ममता की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने कहा कि वह पतंजलि योगपीठ के बहुत बड़े स्तंभ और युगपुरुष थे।
विज्ञापन

--------
इन संतों ने दी श्रद्धांजलि
आचार्य प्रदुम्न, गुरुकुल चोटीपुरा मुरादाबाद की आचार्य बहन सुमेधा, श्री पंचायती उदासीन अखाड़ा के श्रीमहंत रघुमुनि, कोठारी महंत दामोदर दास, महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव महंत रवींद्रपुरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, श्री निर्मल संत पुरा के अध्यक्ष महंत जगजीत सिंह शास्त्री, निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री, महंत राजेंद्र दास, अखिल भारतीय युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवानंद, डॉक्टर स्वामी हरिहरानंद शास्त्री, स्वामी रवि देव, महंत केशवानंद, महंत दिनेश दास, स्वामी आनंद शास्त्री, महंत कृष्णागिरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महंत ऋषिश्वरानंद सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
लोगों ने की अतिंम यात्रा पर की पुष्प वर्षा
हरिद्वार। दिव्य योग मंदिर से जब ब्रह्मलीन स्वामी मुक्तानंद की अंतिम यात्रा शुरू हुई तो रास्ते में लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनको अश्रुपूर्ण विदाई दी। अंतिम यात्रा दिव्य योग मंदिर से शुरू होकर संदेश नगर, आनंदमयी मंदिर के सामने, दक्ष मंदिर, होते हुए कनखल श्मशान घाट पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed