फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Suraj Seva Dal burnt the effigy of Nainital DM and SSP

Haridwar News: नैनीताल के डीएम और एसएसपी का सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

Fri, 15 Aug 2025 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Suraj Seva Dal burnt the effigy of Nainital DM and SSP
हरिद्वार। सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पुलिस-प्रशासन के खिलाफ भगत सिंह चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। नैनीताल के डीएम और एसएसपी का पुतला दहन किया। अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि योग प्रशिक्षिका ज्योति मर्स कमरे में मृत पाई गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट व श्वासरोध की पुष्टि हुई। ये प्रशासन की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। 11 वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर हत्या और फिर शव के अंगों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाना, और आरोपी द्वारा तंत्र-मंत्र का बहाना बनाकर अपराध छुपाने की कोशिश हुई। पुलिस की उदासीनता ने समाज को असुरक्षित महसूस कराया। नैनीताल जिला पंचायत चुनाव के दौरान पांच जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण और नेता प्रतिपक्ष पर हमला कर उन्हें मारने का प्रयास। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बावजूद प्रशासन ने उचित कार्रवाई में देरी की की गई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि हमारे समाज में कानून और व्यवस्था की स्थिति भयावह है। हल्द्वानी में ज्योति मर्स और अमित मौर्य जैसी निर्दोष हत्या ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रशासन और पुलिस अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है। नैनीताल जिला पंचायत चुनाव के दौरान विपक्षी नेताओं पर हमले और कार्यकर्ताओं के अपहरण ने लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया को खतरे में डाल दिया है। सुराज सेवा दल इस अत्याचार और लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगा। पुतला दहन करने वालों में रमेश जोशी, अजय मोर्या, आतिश मिश्रा, सोनम जावेद, जमाल, अभिजीत, अमरीश, इंतजार, रईस, नफीस, राजू मिश्रा, मुंतजिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed