{"_id":"6a4e41e5bdb6fb0a0f022126","slug":"sugarcane-crop-trampled-farmer-assaulted-for-protesting-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-151160-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गन्ने की फसल रौंदी, विरोध करने पर किसान से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गन्ने की फसल रौंदी, विरोध करने पर किसान से मारपीट
Wed, 08 Jul 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 08 Jul 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
- ट्रैक्टर-रोटावेटर से फसल नष्ट करने और हत्या की धमकी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
बहादराबाद। क्षेत्र के शांतरशाह गांव के एक किसान की गन्ने की फसल ट्रैक्टर और रोटावेटर से नष्ट करने और विरोध करने पर मारपीट कर और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सोरण निवासी भौंरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार देर रात करीब तीन बजे गांव के एक व्यक्ति ने उसे सूचना दी कि उसके खेत में ट्रैक्टर चलाकर गन्ने की फसल नष्ट की जा रही है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। आरोप है कि वहां शांतरशाह निवासी जहांगीर और एजाज ख्की फसल पर ट्रैक्टर व रोटावेटर चला रहे थे। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने और खेत में दफना देने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने बीच-बचाव कर उसे बचाया। इसके बाद ये लोग मौके से फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी संजय चौहान ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।