फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sudaksha and Dev won the poster competition

पोस्टर प्रतियोगिता में सुदक्षा व देव ने मारी बाजी

Tue, 12 Jul 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Sudaksha and Dev won the poster competition
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर में हरेला सप्ताह में पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय सिंह ने किया।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। इसमें विद्यालय के जूनियर और सीनियर वर्ग के 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें सीनियर वर्ग में सुदक्षा आर्या प्रथम और त्रियांश द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में देव नेगी प्रथम, स्वस्ति आर्या द्वितीय और नव्या पांडे तीसरे स्थान पर रही।

प्रधानाचार्य अजय सिंह ने कहा कि पेड़, पौधे जीवन के लिए अति आवश्यक हैं। इनसे प्राणवायु मिलती है। पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करना चाहिए। उनकी सुरक्षा और पालन पोषण भी करना चाहिए। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, रमाकांत ध्यानी, अर्जुन सिंह, मनीष धीमान, अभिषेक कांडवाल, विजय अग्रवाल, सुमेंद्र नागर, धीरज पपनै, अंजलि शर्मा और शीला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed