{"_id":"dabb88690fcc457205d5aa242a594f3e","slug":"subash-ramachandran-went-on-nia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष रामचंद्रन को लेकर पहुंची एनआईए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष रामचंद्रन को लेकर पहुंची एनआईए
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। पैसेंजर ट्रेन की कोच में आगजनी करने के आरोपी सुभाष रामचंद्रन को एनआईए की टीम यहां लेकर पहुंची। एनआईए की टीम ने आरोपी को रेलवे स्टेशन ले जाकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। जीआरपी के एसओ से भी घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। मंगलवार की देर शाम टीम लौट गई।
विज्ञापन
चार नवंबर को मेला प्लेटफार्म संख्या नौ पर खड़ी दिल्ली पैसेंजर ट्रेन की एक कोच में आग लगा दी गई थी। जीआरपी और आरपीएफ अभी माजरे को समझ भी नहीं पाए थे कि उड़ीसा की पुलिस ने आरोपी सुभाष रामचंद्रन को दबोच लिया। तब जीआरपी की तंद्रा टूटी। मूल रुप से तमिलनाडू के बालाकोर, 168 सगौते, कुटरालम मीरून, डलबेली के रहने वाले सुभाष रामचंद्रन ने आगजनी की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा था। जीआरपी ने भी आरोपी से जेल में पूछताछ की थी। तब से उसे बी-वारंट पर यहां लाने की कोशिश जारी है। सोमवार देर शाम एनआईए के डीआईजी प्रशंात कुमार, एसपी राकेश शर्मा की अगुवाई में सात सदस्यीय टीम आरोपी सुभाष रामचंद्रन को लेकर यहां पहुंच गई। मंगलवार को टीम उसे लेकर रेलवे स्टेशन पहुंची। फिर पूरे घटनाक्रम का नाटकीय रुपातंरण भी देखा। एसओ जीआरपी दिनेश कुमार से भी एनआईए ने घटनाक्रम की जानकारी ली और उसे लेकर लौट गई।
विज्ञापन
आतंकी गुट से नहीं है संबंध
हरिद्वार, एसपी रेलवे अरुण मोहन जोशी की मानें तो आरोपी सुभाष रामचंद्रन का किसी आतंकी गुट से संबंध होना अभी सामने नहीं आया है। अभी तक उसकी बताई गई कहानी भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इस तरह की जानकारी एनआईए से मिली है।
विज्ञापन