फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Students took out a rally and gave a message to save the environment

छात्र-छात्राओं ने रैली में पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

Tue, 22 Feb 2022 09:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 09:34 PM IST
विज्ञापन
Students took out a rally and gave a message to save the environment
रैली निकालते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 भेल रानीपुर हरिद्वार के छात्र। - फोटो : HARIDWAR
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 भेल रानीपुर हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना के वात्सल्य वाटिका में चल रहे विशेष शिविर के दूसरे दिन में स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरण रैली निकाली। जिसमें लोगों से पर्यावरण को बचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

जन जागरण रैली छात्र-छात्राओं की ओर से वात्सल्य वाटिका से शुरू होते हुए पीठ बाजार, हरिजन बस्ती, शिव मंदिर, काली मंदिर से होते निकाली गई। स्लोगन पोस्टर, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। महाराणा प्रताप ग्रुप के लीडर हर्ष राय की ओर से महाराणा प्रताप के जीवन परिचय के बारे में बताया गया। बौद्धिक सत्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भेल रानीपुर हरिद्वार से सहायक कमांडर प्रदीप कुमार थपलियाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि धरती पर पर्यावरण बचेगा तो जीवन भी तभी सुरक्षित रहेगा। युवाओं को पर्यावरण बचाने में अहम भूमिका निभानी चाहिए। 56 छात्रों व आचार्यों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान नीरज चौहान, पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख सुनमी चौहान, कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह चौहान, सहायक कार्यक्रम अधिकारी मनीष शर्मा, आचार्य देवेश पराशर, एएसआई विपिन कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद, आचार्य दीपक कुमार, प्रवीण कुमार, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed