फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Students donated blood in Gurukul

गुरुकुल में छात्रों ने किया रक्तदान

Sat, 19 Oct 2019 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Students donated blood in Gurukul
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान कर? - फोटो : HARIDWAR
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, अध्यापकों, कर्मचारियों एवं भारत विकास परिषद, पंचपुरी शाखा के स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं ने 125 यूनिट रक्तदान किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री ने कहा कि रक्तदान महादान है। आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है। आयुर्विज्ञान एवं स्वास्थ्य संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. ईश्वर भारद्वाज ने कहा कि इस तरह की पहल विश्वविद्यालय स्तर से होनी चाहिए। अगला रक्तदान शिविर दूसरी संकाय में लगाया जाएगा। एनसीसी के समन्वयक डॉ. राकेश भूटियानी ने कहा कि एनसीसी के छात्रों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। भारत विकास परिषद पंचपुरी शाखा के सचिव डॉ. ऊधम सिंह ने कहा कि तीन माह में रक्तदान करने से हमारे शरीर की अनेक बीमारियां खुद दूर हो जाती है। शिविर में जिला चिकित्सालय से चिकित्सकों ने सहयोग दिया। इस अवसर पर प्रो. आरकेएस डागर, बीपी गुप्ता, जोगेंद्र कुमार मोंगा, प्रो. विवेक गुप्ता, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. अजेंद्र, डॉ. पंकज कौशिक, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, हेमंत सिंह नेगी, मोहन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed