फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Street traders demonstrated

रेहड़ी पटरी व्यापारियों ने की नगर निगम पर नारेबाजी व प्रदर्शन

Tue, 13 Jul 2021 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Street traders demonstrated
हरिद्वार। रेहड़ी पटरी व्यापारियों ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय पर नारेेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारी नेताओं ने लघु व्यापारियों को वेंडिंग जोन में स्थापित किए जाने में की जा रही हीलाहवाली पर रोष जताया।
विज्ञापन

लघु व्यापारियों (स्ट्रीट वेंडर्स) के सामूहिक संगठन लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में व्यापारी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर पैदल मार्च कर नगर निगम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में मुख्य नगर आयुक्त के प्रतिनिधि, सहायक नगर आयुक्त तनवीर सिंह मारवाह का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्म निर्भर योजना की अनदेखी कर लघु व्यापारियों को वेंडिंग जोन में स्थापित किए जाने के क्रियान्वयन में हीलाहवाली कर रहा है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान आशा देवी, सुमन गुप्ता, मंजुल तोमर, भावना मिश्रा, पुष्पा दास, मुन्नी देवी, कामिनी मिश्रा, सुमित्रा देवी, सीमा रानी, कस्तूरी देवी, मंजू देवी, सुनीता चौहान, शिभू चौहान, मोहित रस्तोगी, चंद्रप्रकाश, अशोक उनियाल और नितिन चोपड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed