फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   STEP Hrki Radhe Maa reached, the dispute over shoes

हरकी पैड़ी पहुंची राधे मां, जूते पहनने पर विवाद

Sun, 16 Oct 2016 11:55 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sun, 16 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन

 मुंबई से आई महिला संत राधे मां ने रविवार की तड़के हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। गंगा में पॉलिथीन में दूध लेकर दुग्धाभिषेक भी किया। इस दौरान जूते पहनकर गंगा घाट पर पहुंचने को लेकर राधे मां एक बार फिर विवादों से घिर गई। हालांकि उनके भक्तों ने यह कहकर सफाई दी कि जूते कपड़े के थे।

विज्ञापन

राधे मां शनिवार को शहर से सटे सलेमपुर के पास हृदय विहार कालोनी में अपने अनुयायी मुकेश कुमार के यहां सत्संग में भाग लेने आई थी। रविवार की तड़के करीब चार बजे उन्होंने भक्तों के साथ हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। घाट पर पॉलिथीन की थैली से ही गंगा में दूध चढ़ाया। भक्तों के साथ मां गंगा के जयकारे लगाते हुए उन्होंने सुख समृद्धि की कामना की। हालांकि इस दौरान राधे मां के जूते पहनने और पॉलिथीन की थैली से दूध चढ़ाने और जूता पहनकर घाट पर आने पर विवाद भी हो गया। अखिल भारतीय युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के कार्यकर्ताओं ने राधे मां और उनके अनुयायियों पर गंगा की मर्यादा के विपरीत आचरण करने का आरोप लगाया। रामघाट पर हुई बैठक में अध्यक्ष उज्जवल पंडित ने कहा कि जूते पहनकर गंगा घाट पर जाना निंदनीय है। बैठक में अमर आत्रेय, संदीप श्रोत्रिय, शिवम, रॉबिन, ईशान, पुनीत, चिराग, आशु, मनीष, आशीष मारवाड़ी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed