फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Statewide strike of forest department postponed for three days

तीन दिन के लिए टली वन विभाग की प्रदेशव्यापी हड़ताल

Tue, 28 Dec 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Statewide strike of forest department postponed for three days
देहरादून में प्रमुख वन संरक्षक से वार्ता से पूर्व धरने पर बैठे वन विभाग के कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
डीएफओ के तबादले की मांग पर अड़े आंदोलित वन कर्मियों ने देहरादून में प्रमुख वन संरक्षक से हुई वार्ता में फिलहाल प्रदेशव्यापी को हड़ताल को तीन दिन के लिए टाल दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो एक जनवरी से प्रदेशभर में हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। एक सूत्री मांग को लेकर हरिद्वार वन प्रभाग में कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड फारेस्ट संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले वन कर्मचारी 13 दिसंबर से डीएफओ पर अभद्रता का आरोप लगाकर ट्रांसफर की मांग कर वन प्रभाग कार्यालय के परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को वन कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून पहुंचा। वहां प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार से प्रतिनिधिमंडल की सकारात्मक वार्ता हुई। वार्ता के दौरान मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत पठनायक, शिवालिक वृत वन संरक्षक डीके सिंह और हरिद्वार डीएफओ डीएस मीणा भी मौजूद रहे। वार्ता में मांग को लेकर 29 दिसंबर से शुरू होने वाली प्रदेशव्यापी हड़ताल को 31 दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया है। उधर, मांग को लेकर डीएफओ कार्यालय पर कर्मचारी धरने पर बैठे रहे। इस मौके पर उत्तराखंड फॉरेस्ट मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष दीप पांडेय, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र त्रिपाठी, शेखरचंद्र जोशी, रणवीर सिंह रावत, कुलदीप रावत, खस्ती बल्लभ खनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed