फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Spray and fogging done in dengue affected areas

डेंगू प्रभावित इलाकों में हुआ स्प्रे और फॉगिंग

Sun, 04 Sep 2022 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Spray and fogging done in dengue affected areas
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कनखल के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में स्प्रे और फॉगिंग कराई। टीम ने लोगों को घर के आसपास सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कनखल क्षेत्र से डेंगू के 9 नए मरीज मिले थे। सभी की एलाइजा रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी। शनिवार को संयुक्त अभियान चलाकर स्प्रे और फॉगिंग कराई गई। टीम ने अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जिले की 1700 आशा कार्यकर्ता गली-मोहल्लों में जाकर डेंगू को लेकर जागरूकता अभियान चला रही हैं। टीम में मलेरिया निरीक्षक चंद्रमोहन कंसवाल, निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed