फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sports education will have special place in new education policy: Rijiju

नई शिक्षा नीति में खेल शिक्षा का होगा विशेष स्थान : रिजिजु

Sat, 13 Jun 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Sports education will have special place in new education policy: Rijiju
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से फिजिकल एजूकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के लाइव सेशन में केंद्र सरकार के खेल मंत्री किरण रिजिजू से शारीरिक शिक्षा के विकास से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

किरण रिजिजू ने कहा कि फिजिकल एजूकेशन की बेहतरी के लिए सभी को मंथन करना पडे़गा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में शारीरिक शिक्षा का विशेष स्थान होगा। फिट इंडिया मोमेंट ने देश में फिटनेस के प्रति जागरुकता के लिए तेजी पकड़ी थी, लेकिन कोविड के कारण यह थोड़ी कम हुई है। आज देश में 70 फीसदी लोग बिना किसी व्यायाम के रहते हैं। इसलिए फिट इंडिया मोमेंट को अधिक प्रचारित प्रसारित करना होगा। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के अध्यक्ष प्रो. आरकेएस डागर ने फेसबुक संवाद कार्यक्रम में भाग लेते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की शारीरिक शिक्षा को नई शिक्षा नीति में विशेष स्थान देने पर आभार ज्ञापित किया। फेसबुक लाइव कार्यक्रम में भाग लेते हुए शारीरिक शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. शिवकुमार ने भी चेट के माध्यम से केंद्रीय मंत्री से संवाद किया। इस अवसर पर स्वर्णिम गुजरात विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अर्जुन सिंह राणा, पेफी के अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के महामंत्री राहुल कोठारी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. एके. उप्पल, डॉ. एके बंसल, यशपाल सोलंकी, डॉ. गुरदीप सिंह, डॉ. शरद कुमार शर्मा, तरुण शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमृता पांडेय ने किया। इस अवसर पर डॉ. शिव कुमार चौहान, सुनील कुमार, अश्वनी कुमार आदि भी संवाद कार्यक्रम का हिस्सा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed