फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Spiritual culture of the mountain came down on the river bank

गंगा तट पर उतरी पहाड़ की आध्यात्मिक संस्कृति

Fri, 15 Jan 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 15 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। अर्द्धकुंभ स्नान के दूसरे दिन (शुक्रवार) पर्वतीय क्षेत्रों से ग्रामीण अपने-अपने देवताओं की डोलियां लेकर स्नान करवाने पहुंचे। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना का भी आयोजन किया गया। गांव लौटने पर आध्यात्मिक आयोजन किए जाएंगे।

विज्ञापन

उत्तरकाशी जिले के ग्राम कूपड़ा से बड़ी संख्या में ग्रामीण श्री शेषनाग देवता की डोली लेकर हरिद्वार पहुंचे। डोली को विधिविधान से गंगा स्नान कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने देवता की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। डोली लेकर आए ग्रामीणों में ग्राम प्रधान शैलेंद्र राणा, जिला पंचायत सदस्य भगत सिंह राणा, मंदिर समिति के अध्यक्ष जयवीर सिंह, चित्रमोहन सिंह राणा, जगदेव सिंह, मनमोहन सिंह राणा, राकेश राणा, जगमोहन चौहान, नौनियाल चौहान, अभिसिंह, रेखा देवी, विद्या देवी, पुष्पा देवी और निर्मला देवी आदि शामिल रहे। मंदिर के मुख्य पुजारी विशाल मणि नौटियाल और वीरेश नौटियाल ने पूजा करवाई। उन्होंने बताया कि नाग देवता की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हर कुंभ और अर्द्धकुं भ मेले में ग्राम देवता का स्नान करवाया जाता है।
विज्ञापन

उत्तरकाशी के ही ग्राम कुथनौर यमुनोत्री धाम से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण श्री जगन्नाथ स्वरूप कैलू मान सिंह नृसिंह देवता की डोली गंगा स्नान करवाने पहुंचे। ग्राम प्रधान रोशनलाल मंदिर समिति अध्यक्ष साधूराम नौटियाल, महादेव चमोली, सूर्यप्रसाद नौटियाल, राजेश भड़ारी, ओमप्रकाश नौटियाल, जगदीश प्रसाद नौटियाल, राजेश भंडारी, नीलांबर प्रसाद, विनोद कुमार आदि ग्रामीणों ने देवता की पूजा की। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए देवता की पूजा कर स्नान कराया जाता है। लौटने के बाद वह गांव में आध्यात्मिक आयोजन कराएंगे। पूजा में संतान प्राप्ति की कामना लेकर आने वाले दंपति विशेष रूप से भाग लेते हैं। उत्तरकाशी के ही डख्याट क्वाल गांव, ढकराल पट्टी से भी देवता तटेश्वर महादेव देवता की डोली लेकर पहुंचे। काफी देर तक घाट पर की पूजा से माहौल आध्यात्मिक हो गया। महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। डोली के साथ सियाराम थपलियाल, यमुना प्रसाद नौटियाल, निर्मल नौटियाल, प्रवीन नौटियाल, विजयराम नौटियाल, ग्राम प्रधान गीता नौटियाल, महादेव नौटियाल, अमित थपलियाल, रोहित नौटियाल आदि ग्रामीण पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed