फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Spending million, unfinished compost plant

दो करोड़ खर्च, कंपोस्ट प्लांट अधूरा

Thu, 15 Dec 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 15 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
केआरएल कंपनी नगर निगम से दो करोड़ रुपये लेने के बाद भी आज तक सराय गांव में कंपोस्ट प्लांट को तैयार नहीं कर पाई है। प्लांट का काम पूरा करने के लिए कई समय बढ़ाने के बाद कंपनी ने खुद 15 दिसंबर से शुरू करने की बात कही थी। जिस गति से काम चल रहा है उससे एक महीने बाद भी प्लांट शुरू होने की उम्मीद कम है।

सराय गांव में ट्रेचिंग ग्राउंड में शहर का कूड़ा फेंका जा रहा है। इस कूड़े के निस्तारण के लिए यहां कंपोस्ट प्लांट बनाया जा रहा है। यह काम केआरएल कंपनी को दिया गया है। कंपनी ने कंपोस्ट शेड, कंक्रीट का यार्ड तो लगभग तैयार कर लिया है। ब्रिज भी दो एक दिन में लगने वाला है, लेकिन अभी जरूरी मशीनरी नहीं आई हैं।  यूं तो नगर निगम की सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की इस कूड़ा निस्तारण परियोजना को शुरू करने के लिए कंपनी ने पहले अप्रैल फिर अक्तूबर और फिर 15 दिसंबर का समय नगर निगम को दिया था। कंपनी अभी तक नगर निगम से दो करोड़ रुपये ले भी चुकी है। इसके अलावा स्थानांतरित नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बुधवार को नगर निगम छोड़ने से पहले कंपनी के बकाया टिपिंग शुल्क के नाम पर 25 लाख रुपये का भुगतान भी किया है।
विज्ञापन


नोटबंदी से प्रभावित हुआ काम
केआरएल के प्रबंधक मनोज शर्मा का कहना है कि नोटबंदी से कंपोस्ट प्लांट का काम प्रभावित हुआ है। प्रतिदिन की मजदूरी के भुगतान पर असर पड़ा है। प्रतिदिन के खर्चे के लिए एक लाख रुपये की जरूरत होती है। कंपोस्ट प्लांट में देरी से लागत भी प्रभावित हो रही है। निर्माण लागत 3 करोड़ 63 लाख रुपये निर्धारित है, परंतु इससे अधिक लागत आने की उम्मीद है। नगर निगम ने टिपिंग शुल्क देने में भी हीलाहवाली करता है। उसने बकाया 63 लाख 17 हजार रुपये में से मात्र 25 लाख रुपये का भुगतान ही किया है। इससे कंपनी का काम चलता नहीं है। 15 लाख रुपये एडवांस के साथ प्लांट की मशीनरी का आर्डर दिया जा चुका है। कंपनी 15 जनवरी तक प्लांट को शुरू कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा एकत्रीकरण सेंटर को जगह नहीं
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना के तहत घर-घर से कूड़ा कलेक्शन किया जाना है। इसके लिए नगर निगम को विभिन्न क्षेत्रों में कूड़ी एकत्रीकरण सेंटर बनाने के लिए जगह उपलब्ध करानी थी, जहां से कंपनी की गाड़ियों को कूड़ा उठाकर प्लांट में ले जाना था, लेकिन नगर निगम ने जगह उपलब्ध नहीं कराई है। कंपनी प्रबंधक का कहना है कि इस स्थिति में कूड़ा सीधे सराय में ले जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed