फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sonu made a good painting in the competition held in Bal Griha

बाल गृह में आयोजित प्रतियोगिता में सोनू ने बनाई अच्छी पेंटिंग

Sat, 19 Oct 2019 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sonu made a good painting in the competition held in Bal Griha
राजकीय बाल गृह में नशामुक्ति विषय पर कराई गई चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से एक बढ़कर पेंटिंग बनाई। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी पसबोला ने अच्छे चित्र बनाने पर बच्चों को सम्मानित किया तो नशे से दूर रहने को आह्वान भी किया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के तत्वावधान में शुक्रवार को संकल्प नशा मुक्त देवभूमि अभियान के अंतर्गत विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर और नशामुक्ति विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। राजकीय बाल गृह में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने कला कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सोनू कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि समीर ने द्वितीय स्थान और अजय कुमार ने तृतीय स्थान पाया। विजेताओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी पसबोला ने प्रमाणपत्र और पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया। शिवानी पसबोला ने नशे के दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से बताते हुए नशे से दूर रहने को परामर्श दिया।
विज्ञापन

इस अवसर राजकीय बाल गृह रोशनाबाद के अधीक्षक प्रशांत कुमार शर्मा, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार, सदस्य रंजनी शर्मा और कर्मचारीगण ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed