फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Somewhere the tap is dry and somewhere the supply of dirty water

कहीं पानी नहीं आ रहा तो कहीं दूषित पानी की सप्लाई

Tue, 05 Jul 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Somewhere the tap is dry and somewhere the supply of dirty water
उत्तरी हरिद्वार में प्रदर्शन करते महानगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में गंदा पानी आने से नाराज महानगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने जलसंस्थान के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। कहा कि बरसात में दूषित पानी पीने से लोग पेट से जुड़ी बीमारियों के शिकार होंगे।
विज्ञापन

खड़खड़ी में प्रदर्शन के बाद व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार के कोरा देवी, खड़खड़ी, मायापुर, रामगढ़, नई बस्ती, भीमगोड़ा, हरकी पैड़ी और भूपतवाला समेत कई इलाकों में पानी का संकट बना हुआ है। जहां पानी आ भी रहा है पीने लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग पानी को लेकर काफी परेशान हैं। जलसंस्थान के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। पेयजल आपूर्ति वाली लाइन दशकों पुरानी हैं। कई जगहों पर टूटी हैं। आरोप लगाया कि अमृत योजना से बनी लाइन नहीं खोली गई है, जिससे पानी का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

भूदेव शर्मा और आशीष अग्रवाल ने कहा कि लाइन में कई जगहों पर लीकेज है। बारिश के बाद गंदा पानी की सप्लाई हो रही है। कई लोग मजबूरी में पानी को उबाल कर पी रहे हैं तो कई कैंपर खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय अनिल कुमार और मनीष धीमान ने आरोप लगाया कि ओवरहेड टैंकों की भी वर्षों से सफाई नहीं हुई हैं। कोरा देवी कालोनी और खड़खड़ी में दूषित पानी पीने से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। पिछले 10 दिन से दूषित पानी आ रहा है। विभागीय अधिकारी न तो समस्या दूर कर रहे हैं न ही जनता के फोन उठाते हैं। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र चौरसिया, नाथीराम सैनी, विनोद गिरी, राजेश सुखीजा, अनिल कुमार, मयंक सैनी, एसएन तिवारी, गणेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed