फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Someone admitted mining, someone refused

किसी ने कुबूल किया खनन, किसी ने नकारा

Tue, 10 Jan 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Tue, 10 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता के बीच खानपुर व बुग्गावाला में खनन का सच किसी ने कुबूल किया और किसी ने सिरे से नकारा। पुलिस प्रशासन के ज्यादातर अफसरों ने खनन से अनभिज्ञता जताई। केवल बुग्गावाला एसओ ने खनन कुबूल करते हुए यह सफाई दी कि उन्होंने तीन दिन पहले ही चार्ज लिया है। बहरहाल जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने सख्ती से खनन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

जनपद में श्यामपुर, पथरी, लक्सर, खानपुर और बुग्गावाला क्षेत्र अवैध खनन का गढ़ है।  शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर खनन के पीछे राजनीतिक संरक्षण की बात भी अक्सर सामने आती है, लेकिन आचार संहिता लगने पर जब अफसरशाही से नेताओं का दखल खत्म हो जाता है, ऐसे समय में भी अवैध खनन किया जा रहा था। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में खानपुर व बुग्गावाला की नदियों में अवैध खनन का एक्सक्लूसिव फोटो सहित खुलासा किया था। जिससे खनन माफिया के साथ साथ प्रशासन में भी हड़कंप मच गया था। खबर के जरिये अफसर राज में खनन का सच सामने आने पर जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने एसएसपी और एडीएम को पत्र जारी कर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


जिसपर दोनों अधिकारियों ने लक्सर और भगवानुपर के एसडीएम और तहसीलदार, सीओ लक्सर व भगवानपुर, कोतवाल लक्सर, एसओ खानपुर व बुग्गावाला को नोटिस जारी कर पूछा गया था कि आचार संहिता के बीच खनन कैसे चल रहा है। मंगलवार को सभी अधिकारियों ने अपने जवाब उच्च अधिकारियों को भेजे। जिनमें अधिकांश अधिकारियों ने खनन को नकारते हुए दावा किया कि उनके क्षेत्र में खनन हुआ ही नहीं। जिलाधकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने जवाब में केवल एसओ बुग्गावाला ने आंशिक रूप से खनन की बात स्वीकार की। साथ ही अपनी सफाई भी दी है कि उन्होंने तीन दिन पहले ही चार्ज लिया है। ऐसा हो सकता है कि पहले से कहीं खनन चल रहा हो। जवाब मिलने पर जिलाधिकारी ने एक बार फिर अधीनस्थों को खनन पर निगरानी रखने के निर्देेश दिए हैं। डीएम ने बताया कि खनन किसी सूरत नहीं होने दिया जाएगा। आचार संहिता के बीच खनन पर उस क्षेत्र के अधिकारी जिम्मेदार होंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन भी नहीं दिखे खनन माफिया
हरिद्वार। अफसर राज में खनन का खुलासा होने और प्रशासन के कदम उठाने पर माफिया दूसरे दिन भी छिपा रहा। दरअसल सोमवार को खबर का प्रकाशन होते ही जिलाधिकारी ने नोटिस जारी कराए। क्षेत्रीय अधिकारियों को नोटिस मिलते ही खनन माफिया भूमिगत हो गए। अधिकारियों ने उसी स्थिति का हवाला देकर अपने जवाब आला अधिकारियों को भेजे जबकि हकीकत यह है कि सोमवार से पहले तक खानपुर और बुग्गावाला सहित कई अन्य क्षेत्रों में खनन बदस्तूर चलता रहा। कार्रवाई के दूसरे दिन मंगलवार को किसी भी क्षेत्र से खनन की सूचना नहीं मिली।


रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। सभी रिपोर्टों का परीक्षण किया जा रहा है। खनन पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कहीं खनन पाया जाता है तो संबंधित क्षेत्र के राजस्व और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- हरबंस सिंह चुघ, जिलाधिकारी हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed