फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Smuggler going to Dehradun to sell smack on bike arrested

Haridwar News: बाइक से देहरादून स्मैक बेचने जा रहा तस्कर गिरफ्तार

Fri, 22 Nov 2024 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Smuggler going to Dehradun to sell smack on bike arrested
हरिद्वार/श्यामपुर। श्यामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्मैक लेकर देहरादून बेचने जा रहे बिजनौर के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 29 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि भीम आर्मी के नेता से आरोपी स्मैक लेकर देहरादून में सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार की देर शाम चंडीघाट चौकी प्रभारी विक्रम सिंह बिष्ट टीम के साथ नीलेश्वर महादेव मंदिर के आगे हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी श्यामपुर कांगड़ी की तरफ से एक काले मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर वह तेजी से बाइक को पीछे मोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि तलाशी लेने पर बाइक सवार शांतनु कुमार सैनी निवासी ग्राम जीतपुर पडली थाना नगीना जिला बिजनौर यूपी के कब्जे से 29 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी भीम आर्मी के बिजनौर जिला महासचिव राहुल चौधरी निवासी नेमतपुर पोस्ट जौनपुर पाडली थाना किरतपुर जिला बिजनौर से स्मैक खरीदकर देहरादून में बेचने जा रहा था। राहुल चौधरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
राहुल देहारादून और श्यामपुर में पकड़ा जा चुका
एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी राहुल चौधरी वर्ष 2020 में श्यामपुर थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करी में पकड़ा गया था। उसके कब्जे से करीब एक करोड़ 80 लाख की कीमत की 602 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। देहरादून के रायपुर में साल 2022 में एक करोड़ की कीमत की 100 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर किया गया था। नगीना में उस पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट में भी केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed