फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Smuggler arrested with smack of 30 thousand

30 हजार रुपये की स्मैक के तस्कर संजू बाबा गिरफ्तार

Wed, 03 Nov 2021 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with smack of 30 thousand
हरिद्वार। पुलिस ने 30 हजार रुपये की 5.7 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक इलेक्ट्रानिक कांटा और नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि रावली महदूद जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति खड़ा है जो स्मैक बेच रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक रावली महदूद की तरफ भागने लगा। भागते हुए आरोपी को ठोकर लग गई और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम संजू उर्फ बाबा निवासी पंचायत घर के पास रावली महदूद बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 30 हजार रुपये की 5.7 स्मैक बरामद हुई। सूचना पर एएसपी सदर डॉ. विशाखा अशोक भदाणे मौके पर पहुंची। आरोपी के पास से एक इलेक्ट्रानिक कांटा व स्मैक बेचकर एकत्र की गई 600 रुपये की नकदी बरामद हुई है। एएसपी सदर डॉक्टर विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed