{"_id":"6a118c3b32f28eb0eb0edec1","slug":"smuggler-arrested-with-1032-grams-of-smack-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149171-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 10.32 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 10.32 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सूरज कुमार के पास से 10.32 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी। हिल बाईपास रोड स्थित फ्लाईओवर के पास एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और पीछे मुड़कर जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज कुमार निवासी ग्राम बनकटवा, थाना जीतना, जिला बेतिया बिहार हाल कबाड़ी बस्ती लालजीवाला हरिद्वार बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक, छोटा डिजिटल तराजू और 22 कागज के टुकड़े बरामद हुए।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक खड़खड़ी सुखी नदी के पास रहने वाले शुभम जल्लाद से बेचने के लिए लेकर आया था। उसने बताया कि वह जंगल की तरफ जाकर स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया तैयार करने वाला था और राह चलते नशा करने वालों को बेचता था। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।