{"_id":"6138f7538ebc3eb6cd302dd2","slug":"small-traders-took-out-justice-honor-umbrella-rally-haridwar-news-drn3898226111","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु व्यापारियों ने निकाली न्याय सम्मान छाता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु व्यापारियों ने निकाली न्याय सम्मान छाता रैली
विज्ञापन
नगर निगम के पास रैली निकालते लघु व्यापारी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु व्यापार एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को रेहड़ी पटरी व्यापारियों (स्ट्रीट वेंडर्स) ने न्याय सम्मान छाता रैली निकाली। देवपुरा चौराहे से निकाली गई रैली में व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने चिह्नित 15 वेंडिंग जोन में लघु व्यापारियों को समाहित करने और चित्रा सिनेमा के सामने से पूर्व में हटाए गए व्यापारियों को रेलवे रोड पर ही वेंडिंग जोन बनाकर पुनर्वास की मांग की। व्यापारियों ने मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती को पांच सूत्री ज्ञापन भी सौंपा।
एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में लघु व्यापारी छाता लेकर रैली में शामिल हुए। संजय चोपड़ा ने कहा कि चंडी चौराहे और ललतारौ पुल मार्ग के स्मार्ट वेंडिंग जोन में 50 स्ट्रीट वेंडर्स के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं, लेकिन आज तक इसका लोकार्पण नहीं हुआ। चित्रा सिनेमा रेलवे रोड से हटाए गए लघु व्यापारियों को भी विस्थापित नहीं किया गया। संजय चोपड़ा ने कहा कि राज्य के सभी लघु व्यापारी अपने अपने जिलों में वेंडिंग जोन में व्यापारियों को समाहित करने की मांग को लेकर 30 सितंबर तक न्याय सम्मान रैली निकालेंगे।
लघु व्यापार सेवा समिति अध्यक्ष चोखे लाल ने कहा उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली के नियमानुसार चित्रा सिनेमा, रेलवे रोड के सभी लघु व्यापारियों को पुन: उन्हीं के स्थानों पर विकल्प के रूप में स्थापित किया जाए। इस दौरान पिंकी, मंजुल तोमर, नीतीश अग्रवाल, राजकुमार एंथनी, प्रिंस साहू, आशीष गुप्ता, दिलीप उपाध्याय, हरपाल सिंह, राजेंद्र पाल, मनोज मंडल, मोहनलाल, राजकुमार तनेजा, यामीन अंसारी, खुशीराम आदि मौजूद रहे।