फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2022: Six kilometers long Traffic jam on Delhi-Doon highway

Kanwar Yatra 2022: डाक कांवड़ ने ध्वस्त किया ट्रैफिक प्लान, दिल्ली-देहरादून हाइवे पर लगा छह किलोमीटर लंबा जाम

Mon, 25 Jul 2022 02:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 25 Jul 2022 02:09 AM IST
सार

रविवार को शंकराचार्य चौक से लेकर शांतिकुंज तक हाईवे पर भारी जाम लग गया। हाईवे पर जाम लगते ही कांवड़ियों का शहर के अंदर पहुंचना शुरू हो गया।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022: Six kilometers long Traffic jam on Delhi-Doon highway
हरिद्वार में जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डाक और बाइक सवार कांवड़ियों की भीड़ के आगे यातायात पुलिस के प्लान की धज्जियां उड़ गईं। कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात पुलिस के अधिकारी बड़े-बड़े वायदे कर रहे थे, लेकिन शनिवार के बाद रविवार को भी हाईवे पर लगे छह किमी के जाम को खुलवाने में पुलिसकर्मी पसीना-पसीना हो गए। वे घंटों तक भी जाम नहीं खुलवाए पाए।

विज्ञापन


शनिवार को जहां दिल्ली-दून हाईवे पर घंटों तक जाम लगा रहा। वहीं रविवार को शंकराचार्य चौक से लेकर शांतिकुंज तक हाईवे पर भारी जाम लग गया। हाईवे पर जाम लगते ही कांवड़ियों का शहर के अंदर पहुंचना शुरू हो गया। इसके बाद ऋषिकुल पर बैरिकेडिंग लगाकर कांवड़ियों को ऋषिकुल हाईवे पर भेजा गया, जबकि दावा किया जा रहा था कि डाक व बाइक सवार कांवड़िए शहर के अंदर नहीं आएंगे लेकिन रविवार को पूरी तरह से शहर में यातायात व्यवस्था का संचालन बिगड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed