{"_id":"5fa58dcf8ebc3e9beb594884","slug":"sikh-society-boils-over-expulsion-from-gurdwara-committee-haridwar-news-drn3612986120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा समिति से निष्कासन पर सिख समाज में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनखल स्थित निर्मल विरक्त कुटिया में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन गुरुनानक देव जी धर्म प्रचार समि
- फोटो : HARIDWAR
Link Copied
पाकिस्तान के करतारपुर गुरुद्वारा समिति से सिख समाज के निष्कासन ने सिक्खों में जबरदस्त गुस्सा है। सिख समाज के लोगों ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आए। उन्होंने कहा कि किसी भी गुरुद्वारे का संचालन बिना सिख समाज के नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
गुरुनानक देव जी धर्म प्रचार समिति की अगुवाई में सिख समाज ने कनखल स्थित निर्मल विरक्त कुटिया में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। कुटिया के संचालक बाबा पंडत ने कहा कि सिख समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान सरकार अपने फैसले पर दोबारा विचार करे। उन्होंने कहा कि करतारपुर गुरुद्वारा बिना सिख समाज के नहीं चल सकता। गुरुनानक दरबार गुरुद्वारा के प्रधान सुखदेव सिंह ने कहा कि पाकिस्तान सदैव हिंदुओं और पंजाबियों के खिलाफ कार्य करता है। करतारपुर गुरुद्वारे पर लिया गया फैसला जनहित में नहीं है। इसका पुरजोर विरोध किया जाता है। गुरु सिंह सभा के सचिव हरमोहन सिंह ने ने कहा कि भारत सरकार इस मामले को संज्ञान में लेते हुए विरोध दर्ज कराए। समिति के सचिव अनूप सिंह सिद्दू ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। प्रदर्शन करने वालों में बाबा पंडत, सत्यपाल सिंह, उज्जल सिंह, हरमोहन सिंह, सुदीप सिंह, बलविंदर सिंह, गुरविहार सिंह, गगनदीप सिंह, रंजीत सिंह, हरभजन सिंह, सुरेंद्र सिंह, जोधा सिंह, साहब सिंह, शमशेर सिंह, सोनू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।