फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shri Mahant Omkar Bharti became the International Vice President of Juna Akhara

जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने श्रीमहंत ओंकार भारती

Sat, 12 Feb 2022 08:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 08:47 PM IST
विज्ञापन
Shri Mahant Omkar Bharti became the International Vice President of Juna Akhara
नागा संन्यासियों के सबसे बड़े अखाड़े श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने परेऊ मठ बाडमेर राजस्थान के पीठाधीश्वर श्रीमहंत ओंकार भारती को अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। मगोड़ी मढ़ गुजरात की पीठाधीश्वर श्रीमहंत उमा भारती को सन्यासिनी अखाड़ा माई बाड़ा की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय मंत्री श्रीमहंत मोहन भारती के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि ने परेऊ मठ में आयोजित समारोह में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और साधु-संतों की उपस्थिति में दोनों का पट्टाभिषेक एवं चादरपोशी की। श्रीमहंत हरिगिरि ने नवनियुक्त अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत ओंकार भारती और माईबाड़े की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत उमाभारती से उम्मीद जताई है कि पद की गरिमा बनाए रखते हुए अखाड़े की उन्नति, प्रगति और विकास को लेकर प्रयत्नशील रहेंगे। धर्म की रक्षा, सनातन धर्म का प्रचार प्रसार और राष्ट्र की एकता अखंडता के लिए सतत कार्य करेंगे। समारोह में सभापति श्रीमहंत उमाशंकर भारती, श्रीमहंत शिवानदं सरस्वती, तुलसाराम, पीठाधीश्वर महासोतशा, श्रीमहंत बलाज गिरि, मंत्री परमेश्वर भारती, श्रीमहंत पृथ्वी गिरि, गादीपति बालकगद्दी, श्रीमहंत बलराज गिरि, अष्टकौशल महंत कमल भारती मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed