फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shri Mahant Narendra Giri was a Yug Purush: Balveer Giri

युगपुरूष थे ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरी: बलवीर गिरि

Fri, 24 Dec 2021 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Shri Mahant Narendra Giri was a Yug Purush: Balveer Giri
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की तस्वीर पर पुष्प अर - फोटो : HARIDWAR
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरि को मायापुर स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में संत समाज ने श्रद्धांजलि दी। ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरि के शिष्य एवं बाघम्बरी पीठाधीश्वर बलवीर गिरि ने कहा कि ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरि युगपुरुष थे। उनके आकस्मिक निधन से एक युग का अंत हुआ है। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

प्रयागराज स्थित श्रीमठ बाघंबरी पीठ की गददी संभालने के बाद पहली बार हरिद्वार पहुंचे बलवीर गिरि ने निरंजनी अखाड़े में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ब्रह्मलीन संत श्रीमहंत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नरेंद्र गिरि के सानिध्य में अनेकों कुंभ मेले सकुशल संपन्न हुए। धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए उन्होंने अनेक मंच एवं सभाओं के माध्यम से युवा पीढ़ी को जागृत किया। ऐसे महापुरुषों को संत समाज सदैव स्मरण करता रहेगा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरि विद्वान एवं तपस्वी संत थे, जिनके नेतृत्व में सभी तेरह अखाड़े समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में अपना सहयोग प्रदान कर रहे थे। उनका असमय निधन समस्त संत समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान युवा भारत साधु समाज के जुड़े संतों ने बलबीर गिरि का स्वागत भी किया। इस अवसर पर श्रीमहंत ओंकार गिरि, श्रीमहंत राधे गिरि, दिगंबर गंगागिरि, महंत गुरमीत सिंह, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, महंत सुतीक्षण मुनि, स्वामी आलोक गिरी, स्वामी आशुतोष पुरी, स्वामी रघु वन, स्वामी रवि वन, दिगंबर राजगिरी, स्वामी पूर्णानंद गिरि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed