{"_id":"69fb268cf8f77c6c43036ff4","slug":"shopkeeper-beaten-for-refusing-to-take-back-broken-panels-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148438-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: टूटे पैनल वापस लेने से मना करने पर दुकानदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: टूटे पैनल वापस लेने से मना करने पर दुकानदार को पीटा
Wed, 06 May 2026 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 06 May 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में टूटे हुए पैनल वापस लेने से मना करने पर ग्राहक ने दुकानदार को पीट दिया। आरोप है कि उसने रॉड से हमला कर दुकानदार को घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरिफ अली निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर की रानीपुर क्षेत्र में पैनल की दुकान हैं। आरिफ ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले कलीम निवासी ग्राम गढ़मीरपुर उनकी दुकान से पैनल खरीदकर ले गया था। आरोप है कि चार मई की शाम आरोपी दोबारा दुकान पर पहुंचा और पैनल वापस करने की बात कही। जब उसने पैनल देखे तो वे टूटे हुए थे, उसने सामान वापस लेने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इसी बात पर कलीम ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने दुकान में रखी लोहे की रॉड उठाकर उस पर हमला कर दिया। उसके सिर, हाथ और कमर में चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।