फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shankaracharya has not allowed statues of Tamil saint

शंकराचार्य ने नहीं दी तमिल संत की प्रतिमा लगाने की अनुमति

Sun, 24 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Sun, 24 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shankaracharya has not allowed statues of Tamil saint
संत - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात कर तमिल संत एवं प्रख्यात कवि तिरुवल्लूवर की प्रतिमा लगाने की अनुमति देने का आग्रह किया। लेकिन शंकराचार्य ने प्रतिमा लगाने के लिए अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा, पहले लोगों को संत का इतिहास बताना होगा।

विज्ञापन

शनिवार दोपहर तरुण विजय कनखल स्थित शंकराचार्य मठ पहुंचे और शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मुलाकात करनी चाहिए। लेकिन शंकराचार्य ने उन्हें करीब एक घंटे बाद मिलने का समय दिया। मुलाकात के दौरान तरुण विजय ने शंकराचार्य से निवेदन किया कि वह हरिद्वार में संत तिरुवल्लूवर की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति दें। इस पर शंकराचार्य ने कहा कि संत तिरुवल्लूवर दक्षिण भारत में महान हैं। यहां के लोगों को उनकी जानकारी नहीं हैं। ऐसे में लोगों को उनके बारे में जानकारी देना जरूरी है। इस पर तरुण विजय ने शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया और चले गए। पत्रकार वार्ता में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि संत तिरुवल्लूवर का देश के लिए क्या योगदान रहा है। उसके बारे में यहां के लोगों को भी जानकारी होनी चाहिए। यदि किसी संत की प्रतिमा लगानी है तो राजधानी दिल्ली में लगाई जानी चाहिए। हरिद्वार में जिस संत का योगदान हो उसकी प्रतिमा ही लगानी चाहिए।  
विज्ञापन

--------------
संतों का मिल रहा सहयोग: तरुण
हरिद्वार। पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने कहा कि संत तिरूवल्लूवर की प्रतिमा लगाने के लिए साधु-संतों का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से वार्ता हो गई है। संत की प्रतिमा सीसीआर में लगाई जाएगी। कहा कि वे प्रतिमा लगाने पर कोई विवाद नहीं चाहते। संत की प्रतिमा लगाने से राष्ट्रीय एकता कायम रहनी चाहिए। उन्होंने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता, यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव सहित कई केंद्रीय नेताओं का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed