फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shameful incident of Hathini's murder

हथिनी की हत्या शर्मसार करने वाली घटना

Thu, 04 Jun 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Shameful incident of Hathini's murder
केरल के पलक्कड जिले में गर्भवती हथनी की निर्मम हत्या की घटना के बाद श्रद्धांजलि देकर दीपदान करते - फोटो : HARIDWAR
सेव एनिमल सेव हयूमैनिटी संस्था के कार्यकर्ताओं ने केरल में गर्भवती हथिनी की हत्या पर शोक जताते हुए प्रेमनगर घाट पर मां गंगा में दीपदान कर आत्म शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन

इस दौरान अवनीत अरोड़ा ने कहा कि केरल की यह घटना पूरी इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। केरल जैसे राज्य में जहां 93 फीसदी लोग शिक्षित हैं। उसके बावजूद क्रूर इंसानों ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि जानवरों पर अत्याचार किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर निखिल कुमार, श्याम पालीवाल, ऋत्विक सिंह, अमन वर्मा शिवम दुआ, यश भाटिया, प्रभजोत सिंह, हरलीन कौर, साक्षी उनियाल, दिव्या नेगी, शिवम घोष, विवेक, अंशुल, भारत कपिल, शिवम अरोड़ा, विशाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

हथिनी की हत्यारोपियों पर कार्रवाई
केरल में अनानास के अंदर बारूद रखकर हथिनी की हत्या करने पर धर्मनगरी के संतों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मला के अध्यक्ष श्रीमहंत स्वामी ज्ञानदेव महाराज ने कहा कि यह घटना मानवता के लिए कलंक है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत विनोद गिरि महाराज ने इस घटना को अत्यंत अमानवीय करार दिया। एक बयान में श्रीमहंत विनोद गिरि महाराज ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म में हाथी को भगवान गणेश का स्वरूप माना जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed