{"_id":"576c2bf04f1c1b0f32b4820d","slug":"shah-s-rally-will-be-under-tight-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के कड़े घेरे में होगी शाह की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के कड़े घेरे में होगी शाह की रैली
hridwar uttrakhanda india
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा का होगा कड़ा घेरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के हाईटेक इंतजाम किए गए हैं। मंच से लेकर एंट्री प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे निगाह रखेंगे। तीन एंट्री प्वाइंट पर बिना सघन चेकिंग के एंट्री नहीं मिलेगी। मंच पर भी गिने चुने नेता ही मौजूद रहेंगे और उन्हें भी सघन चेकिंग की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पहुंचे आईजी गढ़वाल रेंज संजय गुंज्याल ने 40वीं वाहिनी पीएसी परिसर के गेस्ट हाउस में अधिकारियों को रैली की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि, बिना चेकिंग के कोई भी अंदर प्रवेश नहीं कर पाए। सघन चेकिंग की प्रक्रिया से गुजरकर ही हर किसी को एंट्री मिलेगी। इसके लिए तीन एंट्री प्वाइंट पर मेटल डिटेक्टर गेट लगेंगे और खुफिया विभाग के कर्मचारी भी आधुनिक उपकरण से एक एक कर हर किसी की तलाशी लेंगे। आईजी ने कहा कि मंच के इर्द गिर्द किसी को भी फटकने नहीं दिया जाए और मंच पर भी चंद ही नेता मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचने से पहले हर मंच पर मौजूद रहने वाले हर नेता की भी सघन चेकिंग होगी। रैली स्थल के आसपास के भवन पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यातायात व्यवस्था को लेकर भी आईजी ने अधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में एसएसपी राजीव स्वरुप, सेनानायक अरुण मोहन जोशी, एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी देहात परमेंद्र डोबाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
-----------------------------
भजपाइयों के साथ भी हुई बैठक
रैली के दिन जाम न लगे इसके लिए भाजपा के नेताओं के साथ भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई। डामकोठी में विधायक मदन कौशिक, मयंक गुप्ता, प्रांतीय सदस्य राजीव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, एडीएम जीवन सिंह नग्नयाल, एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर, सिटी मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह सीओ जेपी जुयाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
एक हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
हरिद्वार। अमित शाह की रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आईजी गढ़वाल रेंज ने पांच कंपनी पीएसी अतिरिक्त उपलब्ध कराई है। एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर की माने तो करीब एक हजार पुलिस अधिकारी कर्मचारी रैली स्थल से लेकर शहर में तैनात रहेंगे।
रैली स्थल खंगालेगा बम निरोधक दस्ता
हरिद्वार। रैली स्थल पर सुबह से ही बम निरोधक दस्ता मोर्चा संभाल लेगा। खोजी कुत्ते भी अपनी ड्यूटी निभाएंगे। रैली से एक दिन पूर्व भी रैली स्थल से लेकर आसपास का पूरा क्षेत्र बम निरोधक दस्ता खंगालेगा।
-----------------
यहां यहां पार्क होंगे वाहन
हरिद्वार। अमित शाह जिस वाहन से आएंगे वो वाहन रैली स्थल के ठीक सामने वाले मैदान में पार्क होगा, जहां मेलों में अस्थायी बस स्टैंड बनता हैं। उनके काफिले में शामिल राष्ट्रीय, प्रदेश स्तरीय बड़े नेताओं के वाहन भी उन्हीं के साथ ही पार्क होगे। लक्सर की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहन सिंहद्वार चौक, प्रेमनगर आश्रम चौक से आगे फोरलेन पर पार्क होंगे। धनौरी की ओर से आ रहे कार्यकर्ता वाहन भेल से होते हुए औद्योगिक क्षेत्र में सड़क पर एक साइड में पार्क होंगे। उस दिन एकल मार्ग व्यवस्था औद्योगिक क्षेत्र में लागू रहेगी और देहरादून ऋषिकेश से आ रहे वाहन हरिराम आर्य इंटर कालेज के मैदान में खड़े होंगे।