{"_id":"620a71f366ef25751d42f9f8","slug":"shadow-voting-mark-on-social-media-haridwar-news-drn404085968","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर छाया रहा मतदान का निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर छाया रहा मतदान का निशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल दौर में लोग आपस में बात करें न करें, लेकिन सोशल मीडिया पर किसी भी पल को साझा करना नहीं भूलते हैं। सोमवार को मतदान का खुमार भी इंटरनेट मीडिया पर खूब नजर आया। लोगों ने अलग-अलग प्लेटफार्म पर सेल्फी और मतदान को लेकर अंगुली का निशान दिखाते हुए पोस्ट डालीं।
मॉडल बूथों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे, जहां मतदाताओं ने फोटो ली। मतदान को लेकर रविवार रात से ही इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट की भरमार शुरू हो गई थी। लोगों ने रात में स्टेटस डालकर मतदान करने के लिए अन्य को प्रोत्साहित किया। सोमवार सुबह शुरू हुए मतदान के बाद फेसबुक, वाट्सएप व इंस्टाग्राम पर लोगों ने अपनी तस्वीरें साझा कीं। किसी ने विजयी निशान बनाकर फोटो डाला तो कोई उंगली का निशान दिखाते नजर आया। ट्विटर पर भी हैशटैग हरिद्वार को लेकर करीब एक हजार से अधिक पोस्ट डाली गईं। इसमें कुछ लोगों ने मशीन की गड़बड़ी, मतदान में परेशानी संबंधी शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस की इंटरनेट मीडिया सेल ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए समाधान कराया। मतदान केंद्रों पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट ने लोगों को असमंजस में डाला। कुछ केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट थे, लेकिन अंदर मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित था। यहां युवा सेल्फी लेने से वंचित रह गए। जिन केंद्रों के सेल्फी प्वाइंट बाहर थे, वहां खूब तस्वीरें खींचीं।