{"_id":"57c5ccdc4f1c1b483b2cb230","slug":"sex-racket-director-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट संचालक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्स रैकेट संचालक दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के बहुचर्चित सैक्स रैकेट संचालक रॉबर्ट डेविड एवं उसकी पत्नी आरसी को देहरादून पुलिस ने बिल्वकेश्वर कालोनी में छापा मारकर दबोच लिया। पिछले दिनों हुए सैक्स रैकेट के खुलासे के बाद से दंपति फरार थे। दंपति को दबोचने में स्थानीय पुलिस भी शामिल रही। देहरादून के राजपुर थाने से एसआई विपिन बहुगुणा की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने नगर कोतवाली पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद ली।
पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ बिल्वकेश्वर कालोनी के एक घर में दबिश दी। घर से ही सैक्स रैकेट संचालक रॉबर्ट डेविड एवं उसकी पत्नी आरसी हत्थे चढ़ गए। उनके साथ एक युवती और एक युवक भी पाए गए। पुलिस पड़ताल में युवक रसोइया निकला जबकि युवती का देह व्यापारी से कोई लेना सामने नहीं आया।
युवक एवं युवती को स्थानीय पुलिस को सौंपकर देहरादून पुलिस दंपति को अपने साथ ले गई। एसओ राजपुर राजेश शाह ने बताया कि इस माह क्षेत्र से सैक्स रैकेट पकड़ा गया था, तब से दंपति की तलाश थी। दंपति ही रैकेट का सरगना है और डेविड, उसकी मां एवं पत्नी पूर्व में कई बार सैक्स सैकेट संचालन करने के आरोप में जेल जा चुके है। इन पर देह व्यापार के कई मुकदमे दर्ज है। रॉबर्ड को एक बार हरिद्वार पुलिस ने भी देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया था। स्थानीय कोतवाली के एसएसआई गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि दंपति बिल्वकेश्वर कालोनी में समीर मदान के घर पंद्रह हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर रह रहे थे।